महासमुन्द

शादी का झांसा दे रेप, गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार
22-Jul-2023 4:32 PM
शादी का झांसा दे रेप, गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 जुलाई।
शादी करने का झांसा देकर रेप व गर्भ ठहरने पर धोखे से दवाई खिलाकर गर्भपात कराने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार थाना सरायपाली में 20 जुलाई को प्रार्थिया ने थाने में उपस्थित होकर लिखित आवेदन पेश किया। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम बोंदा नवापाली निवासी लक्ष्मीकांत श्रीवास ने शादी करने का झांसा दिया और 25 जनवरी 2022 से लगातार शारीरिक संबंध स्थापित करते रहा। गर्भ ठहरने पर धोखे से दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया।

इस संबंध में प्रार्थिया की लिखित आवेदन पर आरोपी लक्ष्मीकांत श्रीवास के विरुद्ध थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 174-23 धारा 313, 376, 2 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 21 जुलाई को ही त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी आशीष वासनिक वे थाना स्टाफ  ने मुखबिरों के जरिए आरोपी की खोजबीन शुरू की। 

तभी मुखबिरसे सूचना मिली कि आरोपी अपने ग्राम बोंदानवापाली में छुपा हुआ है। उक्त सूचना पर पुलिस के जवान रवाना हुए आरोपी के छुपे हुए ठिकाने पर दबिश दी। पुलिस की टीम ने आरोपी को ग्राम बोंदानवापाली में दबिश देकर धर दबोचा गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल दाखिल किया गया है। 


अन्य पोस्ट