महासमुन्द

दुकान में चोरी करने वाला पकड़ाया
15-Jul-2023 3:08 PM
दुकान में चोरी करने वाला पकड़ाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 जुलाई।
डेली निड्स दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी किये गये सिगरेट बरामद किया है। आरोपी का नाम पुलिस ने संदीप सोनवानी बताया है। पुलिस के अनुसार 9 जुलाई को प्रार्थी ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 8 जुलाई को रात्रि करीब 10.30 बजे अपने डेली निड्स दुकान में ताला लगा कर अपने घर चला गया था। दूसरे दिन दिनांक 9 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे दुकान खोलने के लिए आया तब देखा कि दुकान के एक तरफ  का ताला टूटा हुआ है। दरवाजा के दूसरी तरफ  लगे ताले को खोल कर प्रार्थी ने दुकान को चेक किया तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा मिला। 

इसके बाद दुकान के सामान को मिला कर देखा तो 150 पैकेट अलग-अलग कम्पनी के सिगरेट पैकेट कीमती करीब 15 हजार रुपए, 12 नग छोटा बड़ा फ ाग परफ्यूम कीमती करीब 2 हजार रुपए, लाईटर छोटा बड़ा 150 नग कीमती करीब 15 सौ रुपए, 18 नग रेड बुल कीमती करीब 12 रुपए, जुमला कीमती साढ़े 19 हजार रुपए को अज्ञात चोर ले गया है। 

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बागबाहरा में अपराध क्रमांक 105, 2023 धारा 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी संदीप सोनवानी (19) वार्ड नं. 11 डबरापारा थाना बागबारा जिला महासमुंद के कब्जे से 8 हजार 510 रुपए के चोरी गए सामान बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। 
 


अन्य पोस्ट