महासमुन्द

आवारा कुत्तों के काटने से चीतल की मौत
14-Jul-2023 2:41 PM
आवारा कुत्तों के काटने से चीतल की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 14 जुलाई।
  देवपुर परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पकरीद के पास कक्ष क्रमांक 298 में आवारा कुत्तों के काटने से एक चीतल की मौत हो गई। 
गुरुवार को ग्राम पकरीद के जांच चौकी नाका के पास ग्राम के आवारा कुत्तों ने बेरियर के समीप एक चीतल को देखते ही उस पर हमला कर दिया। कुत्तों के लगातार नोचे जाने से चीतल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद काफी देर के बाद वन अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और मृत चीतल का पोस्टमोर्टम करवा कर उसका अंतिम संस्कार किया।
देवपुर परिक्षेत्र अधिकारी ज्योति गुप्ता ने मीडिया को बताया कि घटना पकरीद बेरियर के समीप घटी। यहां आवारा कुत्तों ने नोच नोच कर चीतल को मार डाला। उसकी मौत की सूचना पर पीओआर कर पोस्टमार्टम  किया गया है। चीतल का अंतिम संस्कार कर दिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
 


अन्य पोस्ट