महासमुन्द
आईजी ने किया एसडीओपी दफ्तर का उदघाटन
13-Jul-2023 2:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 13 जुलाई। रायपुर के आईजी आरीफ एच. शेख ने महासमुंद में एसडीओपी दफ्तर का उद्घाटन किया। इस दौरान आईजी के साथ एसपी धर्मेंद्र सिंह और कलेक्टर प्रभात मलिक मौजूद थे। इस दौरान पुलिस जवानों ने आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
मालूम हो कि आईजी ने कोतवाली परिसर में बने अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय का लोकार्पण किया। साथ ही रक्षित केन्द्र महासमुंद में नव निर्मित पुलिस कैंटीन और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के प्रथम तल में बने हॉल का भी लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस अफसरों की मीटिंग भी ली।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे