महासमुन्द
तलवार व चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला हिरासत में
10-Jul-2023 3:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 10 जुलाई। तलवार व चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले युवक को बागबाहरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके कब्जे से तलवार व चाकू जब्त कर आम्र्स एक्ट व मारपीट का मामला दर्ज किया है। मामले में थाना प्रभारी महेश साहू ने बताया कि वार्ड.9 निवासी अजय कुमार ठाकुर ने शनिवार रात 8 बजे सूचना दी कि उसके भोजनालय के पास मोहल्ले का संजय ठाकुर शराब के नशे में है और अपने हाथ में चाकू व तलवार रखकर लोगों को डरा-धमका रहा है। वहीं जान से मारने की धमकी दे रहा है। दुकान में भी तोडफ़ोड़ कर रहा है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और वार्ड.9 निवासी संजय ठाकुर को हिरासत में लिया। आरोपी को जेल दाखिल कर दिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे