महासमुन्द
मोदी की सभा में महासमुंद के भाजपाई हुए शामिल
08-Jul-2023 7:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन पर रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में हुई आमसभा में महासमुंद से भाजपा मण्डल प्रभारी व चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा के नेतृत्व में भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी शहर मण्डल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
रायपुर में हुई मोदी जी की सभा में प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष सतपाल सिंग पाली, जिला महामंत्री प्रदीप चन्द्राकर, संदीप दीवान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल, पार्षद देवीचंद राठी, हनीश बग्गा, अरिवंद प्रहरे, विक्की गुरूदत्ता, जितेन्द्र साहू, राजू चन्द्राकर, नंदू जलक्षत्री, रिखी राम धु्रव, रोहित आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे