महासमुन्द

विश्व जूनोसेस दिवस पर कार्यशाला, जूनोटिक बीमारियों से बचाव की दी जानकारी
07-Jul-2023 3:59 PM
विश्व जूनोसेस दिवस पर कार्यशाला, जूनोटिक बीमारियों से बचाव की दी जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 जुलाई।
हर वर्ष की तरह 6 जुलाई को विश्व जूनोसिस दिवस का आयोजन किया गया। शासन के निर्देशानुसार विश्व जूनोसिस दिवस के उपलक्ष्य में नोडल अधिकारी एनआरसीपी,आरएमओ, जिला पिडिमियोलाजिस्ट की उपस्थिति में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबंद्ध चिकित्सालय महासमुंद में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सिग स्टॉफ , नर्सिग छात्राओं को जूनोटिक बीमारियों से बचाव तथा नियंत्रण की जानकारी प्रदाय की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पी.कुदेशिया ने जानकारी दी कि कोविड.19 जैसी महामारी के बाद पशुओं से इंसानों में फैलने वाली बिमारियों को गंभीरता से लिया जा रहा है। इस बिमारियों में मुख्य तौर पर रेबीज, स्वाईन फ्लू, निपाह वायरस, बर्ड फ्लू, स्क्रब टाइफस सम्मिलित है। रेबीज के टीके समस्त शासकीय चिकित्सालयों में नि:शुल्क उपलब्ध है।


अन्य पोस्ट