महासमुन्द

प्रधानमंत्री के रायपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह-डॉ. चोपड़ा
06-Jul-2023 8:28 PM
प्रधानमंत्री के रायपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह-डॉ. चोपड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 6 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर पूर्व विधायक व भारतीय जनता पार्टी के नेता, शहर मण्डल प्रभारी डा. विमल चोपड़ा के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यालय में आवश्यक बैठक आहुत हुई। जिसमें डॉ. चोपड़ा ने श्री मोदी के आगमन और रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाली आमसभा की जानकारी देते हुए बताया गया कि महासमुंद शहर मण्डल के प्रत्येक वार्डो से आमजनता और भाजपा के कार्यकर्ता बहुत बड़ी संख्या में उपस्थित होने के लिए कार्यकार्ताओं ने बड़ी मेहनत की है।

उन्होंने बताया कि रायपुर सभा स्थल में बस सुबह 9 बजे से पहुंच जाएगी। जिस व्यक्ति के पास निजी साधन हंै,वे अपने वाहन से ही रायपुर साइंस कॉलेज मैदान में नियत समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेगें। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव से पूर्व मोदी जी के रायपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह का माहौल है।

डॉ. चोपड़ा ने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश उपस्थित कार्यकर्ताओं को दिया। इस बैठक में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंग पाली,मोती साहू, संदीप दीवान, एम आर विश्वनाथन,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा साहू,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल,देवीचंद राठी, महेन्द्र जैन, मीना वर्मा, सुजाता विश्वनाथन, प्रकाश शर्मा, मनीष शर्मा, कौशिल्या बंसल, देवेन्द्र चन्द्राकर, राजू चन्द्राकर, अरविंद प्रहरे, गोविन्द सिंह ठाकुर, नईम खान, हनीश बग्गा, मुन्ना देवार आदि उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट