महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,4 जुलाई। समाज कल्याण विभाग महासमुंद द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों की शल्य क्रिया एवं कृत्रिम अंग सहायक उपकरण चिन्हांकन, मूल्यांकन, परीक्षण एवं प्रमाणीकरण, नवीनीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कल सोमवार को विकासखण्ड सरायपाली के ग्राम बलौदा में शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में कुल 137 दिव्यांग व्यक्तियों का पंजीयन किया गया। जिसमें 37 दिव्यांगों का प्रमाणीकरण, 18 दिव्यांगों के प्रमाण पत्र का नवीनीकरण, 10 दिव्यांगों का उपकरण हेतु चिन्हांकन एवं 36 दिव्यांगजनों का युडीआईडी कार्ड हेतु फार्म संकलन किया गया। इस शिविर में 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं का श्रीफल एवं गुलाल लगाकर सम्मान किया गया।
यह शिविर उप संचालक संगीता सिंह के मार्गदर्शन एवं जनपद साईओ ओंकारेश्वर सिंह, जिला चिकित्सालय महासमुंद के मेडिकल बोर्ड के समन्वय तथा जनपद पंचायत सरायपाली के समाज शिक्षा संगठक जयलाल भोई एवं जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी के साथ समाज कल्याण विभाग महासमुंद के अधिकारी-कर्मचारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।