महासमुन्द

आज से खुले स्कूल जि़ले के सवा 2लाख बच्चे स्कूल पहुंचे
26-Jun-2023 4:00 PM
आज से खुले स्कूल   जि़ले के सवा 2लाख  बच्चे स्कूल पहुंचे

  महासमुंद, 26 जून। सोमवार से स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए नवीन शिक्षा सत्र 2023 -24 प्रारंभ हो गया। महासमुंद जि़ले में बच्चों के स्कूल आगमन को  लेकर  तैयारियां कर ही पूरी हो चुकी थी।

 जिले में  रविवार से झमाझम बारिश जारी है। लिहाजा कुछ स्कूलों में बच्चे गमले में पौधे लेकर स्कूल पहुंचे। इन पौधों को बच्चों ने शिक्षकों की सहायता से स्कूलों के बागीचे में रोप दिया।

    जि़ला शिक्षा अधिकारी मीता मुखर्जी ने बताया कि जिले के सरकारी व ग़ैर सरकारी प्राथमिक स्कूल से लेकर हायर सेकेंडरी के कुल 2 हजार 241 स्कूलों में 2 लाख 22 हजार 929 बच्चे स्कूल पहुंचे हैं। इनमें 1 लाख 20 हजार 987 छात्र और 1 लाख 11 हजार 942  छात्राएं शामिल हैं।  कलेक्टर प्रभात मलिक ने अविभावकों से अपेक्षा की है कि बच्चों को  स्कूल अवश्य भेजें और प्रवेश दिलवाएं।

इसके लिए शिक्षा अधिकारियों  को अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित शालाओं पर लगातार नजर रखते हुए उसमें पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार हेतु आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।


अन्य पोस्ट