महासमुन्द

शतरंज के क्षेत्र में उत्कृष्ट आयोजन के लिए जिला शतरंज संघ को स्मृति चिन्ह
26-Jun-2023 2:59 PM
शतरंज के क्षेत्र में  उत्कृष्ट आयोजन के लिए जिला शतरंज संघ को  स्मृति चिन्ह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 26 जून। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ का वार्षिक अधिवेशन रायपुर में संपन्न हुआ। महासमुंद जिले में फीडे रेटिंग चेस चैंपियनशिप के उत्कृष्ट आयोजन लिए जिला शतरंज संघ महासमुंद को स्मृति चिन्ह प्रदाय किया गया।

स्मृति चिन्ह  जिला शतरंज संघ के सचिव हेमंत खुंटे व सहसचिव शेख इमरान ने ग्रहण किया। इस मौके पर एम चंद्रशेखर,ललित भंसाली,विनोद राठी, प्रदीप दास, किरण अग्रवाल एवं विशेष आमंत्रित सदस्य निर्मला राठी मंचासीन थीं।


अन्य पोस्ट