महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 जून। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा किसान चौपाल लगाकर किसानों के मुद्दे को लेकर सहकारी सोसायटी में किसानों से मिल कर चर्चा किए। इसी तारतम्य में शहरी क्षेत्र के संयोजक मोहन साहू द्वारा पिटियाझर सोसायटी पहुंच कर किसानों के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा कर जानकारी दी।
बताया कि धान खरीदी में पिछले 4 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा कुल 51 हजार करोड रुपए की राशि दी गई और भूपेश बघेल के छत्तीसगढ़़ की कांग्रेस सरकार द्वारा मात्र 11 हजार करोड़ का ही भुगतान किया गया, भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार द्वारा गिरदावरी के नाम पर किसानों के रकबा कटौती करने का पाप किया गया है, 2 रुपए में गोबर खरीदी करके उसमें धूल मिट्टी व वर्मी कंपोस्ट मिलाकर अमानक खाद्य को 10 रुपए में वापस किसानों को जबरन बेचने का महापाप भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार द्वारा किया जा रहा है।
केंद्र की मोदी सरकार द्वारा सभी कृषि उपज में लगातार समर्थन मूल्य में वृद्धि जैसे कि धान वर्ष 2018 में 1740 रुपए वर्ष 2022 में 2040 रुपए की कुल 300 की वृद्धि प्रदेश की भूपेश सरकार धान खरीदी अपनी उपलब्धियों में जुड़ती है और किसानों को गुमराह कर रही है सहित अनेक मुद्दों पर भाजपा नेताओं ने किसानों से चर्चा किए। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि पवन साहू,भाजपा नेता जितेंद्र साहू,जगन्नाथ छुरा,युवा नेता कमल साहू,अंशुल भारती,गिरधर साहू, प्रमुख रूप से उपस्थित थे।