महासमुन्द

जमीन विवाद: माता-पिता पर प्राणघातक हमला, बेटा गिरफ्तार
24-Jun-2023 9:13 PM
जमीन विवाद: माता-पिता पर प्राणघातक हमला, बेटा गिरफ्तार

 पिथौरा, 24 जून। जमीन विवाद के कारण बेटे ने माता-पिता पर प्राणघातक हमला किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  शुक्रवार की रात प्रार्थी इंदल कुमार बरिहा ग्राम डुमरपाली थाना पिथौरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी विशाल खडिय़ा (35 वर्ष) डुमरपाली ने जमीन विवाद तथा शराब के नशे में अपने पिता प्रेमलाल खडिय़ा और माता रैनी खडिय़ा की गाली गलौच कर सिर में फावड़े से वार किया है। जो गंभीर रूप से घायल होकर रायपुर रिफर हो गये हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 294, 506बी, 307 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर संपूर्ण हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक महासमुंद ने टीम गठित कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किए। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासद आकाश राव गिरजे के निर्देशन पर एसडीओपी पिथौरा प्रेम साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिथौरा निरीक्षक शिवानंद तिवारी द्वारा टीम गठित कर आरोपी विशाल खडिय़ा को गिरफ्तार किया।

एवं आरोपी से खून आलूदा फावड़ा एवं अन्य आलाजरब जब्त किया गया। आरोपी के कब्जे से खून आलूदा फावड़ा, खून आलूदा मिट्टी, सादी मिट्टी जब्त की गई।


अन्य पोस्ट