महासमुन्द
महासमुंद, 20 जून। कोमाखान थाना क्षेत्र के गांव एक नाबालिग 15 जून से बिना बताये घर से कहीं चली गई है जो आज तक वापस घर नहीं आयी है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग के गुम होने की सूचना उसके पिता ने कोमाखान थाने में दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने, गुम इंसान कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपराध भी कायम किया गया है।
केजव्हील लगे ट्रेक्टरों का शहर में परिचालन पूर्णत प्रतिबंध
धमतरी, 20 जून। धमतरी शहर में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्य के लिए प्रयुक्त केजव्हील लगे हुए ट्रेक्टरों का शहर में परिचालन पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त ट्रेक्टर धमतरी शहर में चलते हुए पाए जाने पर जब्ती की कार्रवाई की जाए।