महासमुन्द

राष्ट्रीय जनजाति खेल स्पर्धा में शामिल होने जिले की टीम भुवनेश्वर रवाना
08-Jun-2023 3:16 PM
राष्ट्रीय जनजाति खेल स्पर्धा  में शामिल होने जिले  की टीम भुवनेश्वर रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 8 जून। राष्ट्रीय खेल सम्मेलन में अनुसूचित जनजाति खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 खेलों तीरंदाजी, फुटबॉल, एथेलेटिक्स, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, रग्बी, स्विमिंग, वॉलीबॉल, योगासन प्रतियोगिताएं 9 से 12 जून तक भुवनेश्वर में आयोजित किया जा रहा है।

जिले की टीम कल रायपुर पहुंच चुकी है। यहां से प्रदेश की टीम भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गई हैं, जिसमें महासमुंद जिले से रग्बी बालक में लोक सिंह दीवान आमकोनी बागबाहरा, प्रवीण कुमार ध्रुव कराडीह, फुटबॉल में हितेश ध्रुव, योगा बालक में विनय भोई, दिवस भोई खटखटी बसना, योगा बालिका में मनीषा नेताम करनापाली लंबर एवं फगेश्वरी दीवान साल्हेभाठा तमोरा शामिल हैं।

कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर,अपर कलेक्टर दुर्गेश कुमार वर्मा, जिला पंजीयक दीपक मंडावी, जनपद पंचायत सदस्य रमाकांत ध्रुव, परिवहन अधिकारी राम कुमार ध्रुव, खनिज अधिकारी उमेश कुमार भार्गव एवं व्यायाम शिक्षक डॉ.सुनील कुमार भोई, योगा प्रशिक्षक सत्य नारायण, योगा प्रशिक्षक तोरण यादव, वेद प्रकाश दीवान ने खिलाडिय़ों को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


अन्य पोस्ट