महासमुन्द

पालिका में झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि
26-May-2023 8:10 PM
पालिका में झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि

महासमुंद, 26 मई। झीरम घाटी में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं और जवानों को नगर पालिका परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, पार्षदों और अधिकारी-कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रख शहीदों को नमन किया। इस मौके पर नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने कहा कि 25 मई 2013 का दिन छत्तीसगढ़ कभी नहीं भूल सकता। कांग्रेस के लिए यह काले दिन की तरह है। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के झीरम घाटी में 10 साल पहले 25 मई 2013 को छत्तीसगढ़ ने सबसे भयानक नक्सली हमलों में से एक को देखा था। इस हमले की 10वीं बरसी है। जिसमें तत्कालीन कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार पटेल,पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल,महेंद्र कर्मा समेत 32 से अधिक लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था। इस अवसर पार्षद महेन्द्र जैन, मीना वर्मा, मनीष शर्मा, माधवी सिक्का, जगतराम महानंद, पूर्व पार्षद कपिल साहू, दिलीप चंद्राकर, लता कैलाश चंद्राकर, भूप्पू शर्मा सहित कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट