महासमुन्द
अंतरविभागीय उन्मुखीकरण कार्यशाला 31 को
24-May-2023 2:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 24 मई। हर साल 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित थीम हमें भोजन चाहिए तम्बाकू नहीं में मनाया जा रहा है। तम्बाकू से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता लाने कोटपा अधिनियम 2003 के तहत विश्व तम्बाकू दिवस के उपलक्ष्य में विभाग प्रमुख व प्रवर्तन दल अधिकारियों का एक दिवसीय अंतर्विभागीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रत्येक विभाग से तीन प्रतिभागियों की उपस्थिति अनिवार्य है। कार्यशाला का आयोजन ब्लूम्बर्ग एक पहल द यूनियन संस्था के सहयोग से 31 मई को पूर्वाह्न 11 बजे महासमुंद के स्थानीय होटल में होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे