महासमुन्द
महासमुंद सिटी लाइब्रेरी का नामकरण राजीव के नाम पर
22-May-2023 3:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 22 मई। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने कहा कि पुराना सिविल लाइन स्थित पालिका के भवन जिसका जीर्णोद्धार किया जा रहा है, में नगरवासियों के लिए सर्वसुविधायुक्त लाइब्रेरी स्थापित किया जाएगा। रविवार को पालिका अध्यक्ष की घोषणा के अनुसार इस सिटी लाइब्रेरी का नाम राजीव गांधी सिटी लाइब्रेरी रखा जाएगा।
इस मौके पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने यह भी कहा कि राजीव गांधी सिटी लाइब्रेरी 20 अगस्त को राजीव गांधी की जयंती अवसर पर नगरवासियों को समर्पित किया जाएगा। मालूम हो कि लंबे समय से महासमुंद शहर में सर्वसुविधायुक्त लाइब्रेरी की मांग की जाती रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे