महासमुन्द
क्रिकेट स्पर्धा: विजेता टीमों को पुरस्कार
21-May-2023 3:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 21 मई। सिरपुर क्षेत्र के ग्राम छपोराडीह में क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन किया गया। समापन अवसर पर समारोह आयोजित कर विजेता टीमों को पुरस्कार वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति अमर चंद्राकर व बतौर अतिथि युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व नगर पालिका सभापति निखिलकांत साहू शामिल हुए। श्री साहू ने सभी का अभिवादन कर विजेता टीमों को पुरस्कार राशि व शील्ड तथा कप प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यगण, स्पर्धा के विजेता टीम के खिलाड़ी तथा ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे