महासमुन्द

महासमुंद के साढ़े 11 हजार क्विंटल गोबर के एवज में ग्रामीण पशुपालकों के बैंक खाते में मिलेंगे 23 लाख रुपए
21-May-2023 1:28 PM
महासमुंद के साढ़े 11 हजार क्विंटल गोबर के एवज में ग्रामीण पशुपालकों के बैंक खाते में मिलेंगे 23 लाख रुपए

अब तक इस योजना में गोबर खऱीदी का 11 करोड़ 66 लाख 14 हज़ार 803 का भुगतान किया जा चुका
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 मई।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार 21 मई को दुर्ग जिले के सांकरा पाटन में आयोजित हो रहे भरोसे के सम्मेलन में गोधन न्याय योजना के प्रदेश के हितग्राहियों को 13 करोड़ 57 लाख रुपए ऑनलाईन अंतरण करेंगे। जिसमें 01 मई से 15 मई तक गौठानों में क्रय किए गए 1.98 लाख च्ंिटल गोबर के एवज में ग्रामीण पशुपालकों को 3.95 करोड़ तथा गौठान समितियों को 5.66 करोड़ एवं स्वसहायता समूहों को 3.96 करोड़ का लाभांश राशि शामिल है।
    महासमुंद जिले के पशुपालकों ने 01 मई से 15 मई तक गौठानों में 11 हजार 512 क्ंिवटल गोबर बेचा था। इन सभी पशुपालकों के बैंक खातों में कुल 23 लाख, 02 हजार 436 रुपए अंतरित होंगे। महासमुंद जिले के 564 गौठानों में 561 गौठान सक्रिय हैंं। इनमें 17 हजार 566 गोबर विक्रेता है। 30 अप्रैल 2023 की स्थिति मेंं गोबर विक्रेताओं से 5 लाख,83 हजार च्ंिटल गोबर खऱीदी कर उन्हें 11 करोड़ 66 लाख 14 हज़ार 803 का भुगतान किया जा चुका हैं।

 


अन्य पोस्ट