महासमुन्द
महासमुंद, 20 मई। पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश नशा मुक्ति अभियान के प्रभारी वेदराम मनहरे के मुख्य आतिथ्य, देवेन्द्र राय बरभांठा के संयोजन में अनुसूचित जाति के ग्रामीणों के साथ बैठकर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
डॉ. चोपड़ा ने कहा कि भाजपा ने अपने सामाजिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं को अपनी समस्या मान कर उसका हल निकाला है। वेदराम मनहरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो सम्मान अनुसूचित जाति के लोगों को देर ही है, उसकी कल्पना भी कांग्रेस में नहीं की जा सकती। वेदराम मनहर ने अनुसूचित जाति के लोगों से निवेदन किया कि भारतीय जनता पार्टी से जुडक़र देश व समाज की प्रगति में अपना योगदान देवें।
इस अवसर पर मेघराज चन्द्रसेन, कीर्ति बघेल, देवेन्द्र राय, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष रूपलाल पटेल,परस जोगी, जगदीश चौहान, पोतदार सोनवानी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।