महासमुन्द

आरबीसी 6.4 के तहत 16 लाख स्वीकृत
19-May-2023 8:49 PM
आरबीसी 6.4 के तहत 16 लाख स्वीकृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 19 मई। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6.4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर चार मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इनमें विकासखण्ड महासमुंद के ग्राम कनेकेरा निवासी भीखम ध्रुव की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनकी माता धनमतबाई के लिए, विकासखण्ड पिथौरा के ग्राम भगतदेवरी निवासी जननी कंवर की आग में जलने से होने पर उनके पति संतोष मलिक एवं ग्राम बुंदेली के जयसिंग ठाकुर की बिजली गिरने से होने पर उनकी पत्नी मालती ठाकुर तथा विकासखण्ड बसना के ग्राम गुढिय़ारी की बसंता पटेल की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके पति लेखराम के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।


अन्य पोस्ट