महासमुन्द
आस्था वूमेन संस्था की मांग पर संसदीय सचिव ने की घोषणा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 मई। ग्राम पंचायत परसदा ब में तीन लाख रुपए की लागत से महिला प्रशिक्षण केंद्र के लिए भवन का निर्माण कराया जाएगा। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने आस्था वूमेन सोशल संस्था के पदाधिकारियों की मांग पर भवन निर्माण के लिए तीन लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। जिस पर पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।
गुरूवार को आस्था वूमन सोशल संस्था के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को बताया कि उनकी संस्था करीब दो दशक से क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों का संचालन कर रही है। संस्था संचालन के लिए ग्राम पंचायत परसदा ब में प्रशिक्षण केंद्र की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसके लिए एक भवन की जरूरत है। उन्होंने भवन निर्माण के लिए राशि की मांग की।
जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से तीन लाख रुपए देने की घोषणा की। राशि की घोषणा पर विपिन मोहंती, कुणाली चंद्राकर, प्रतिभा गिरी, मेघा नासरे, श्वेता गुप्ता, सविता मोहंती, लक्ष्मी सोनी, आरती मोहंती, लीना, सोनम बंसोड, निरंजना चंद्राकर, चंचल कौशिक, लक्ष्मण मानिकपुरी, शोभा शर्मा, भारती साहू, सरिता साहू, माधुरी सूर्यवंशी, तुषार चंद्राकर, कामिनी चंद्राकर आदि ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।