महासमुन्द
महासमुंद,18 मई। पति की लंबी आयु की कामना के लिए महिलाएं 19 मई को वट सावित्री का व्रत रखेंगी। व्रत को लेकर शहर में विभिन्न स्थानों पर उससे संबंधित सामग्रियां मिलनी शुरू हो गई है। एक ओर जहां पूजा सामग्रियों के लिए कई स्थानों पर पसरा लगा हुआ है, वहीं दूसरी ओर फल, श्रृंगार, कपड़े आदि के दुकानों में भी महिलाओं की भीड़ जुट रही हैं।
मालूम हो कि वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को रखा जाता है। इस बार वट सावित्री व्रत 19 मई को है। ज्येष्ठ मास में पडऩे वाले व्रतों में वट अमावस्या को बेहद उत्तम व प्रभावी व्रतों में से एक माना गया है। इस व्रत को करके सौभाग्यवती महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती है। इस दिन महिलाएं सज संवर कर नये परिधान में वट वृक्ष की विधिवत पूजा करती है।
इसके साथ ही वट वृक्ष की परिक्रमा करती है। धार्मिक मान्यताओं के अ अनुसार ऐसा करने से पति का जीवन सुरक्षित रहता है।