महासमुन्द

खेल प्रशिक्षण शिविर के लिए बैठक कल
13-May-2023 3:23 PM
खेल प्रशिक्षण शिविर  के लिए बैठक कल

महासमुंद,13मई। आगामी 19 मई से 17 जून तक ओलंपिक में शामिल खेलों में विकासखण्ड एवं जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा किया जाना है। जिसके लिए जिला स्तर पर रूपरेखा बनाया जाना है। खेल अधिकारी ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण शिविर से बच्चे प्रारंभिक स्तर के खेल विधाओं की जानकारियों से अवगत होंगे जो उनके खेल कौशल में सहायक होगी। इससे जिले में खेल का वातावरण बनेगा और नये खिलाडिय़ों की रूझान खेल मैदान की ओर बढ़ेगा। साथ ही नवोदित खिलाडिय़ों में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

इसके साथ ही बैठक में जिले में खेलों से संबंधित अन्य विषयों पर आवश्यक चर्चा की जावेगी। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर की अध्यक्षता में वर्ष 2023-24 में युवा कल्याण एवं खेल गतिविधियां अन्तर्गत आयोजन के संचालन हेतु दिशा निर्देश एवं ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न कराये जाने संबंधी चर्चा हेतु कल 14 मई को कार्यालय कलेक्टर महासमुंद के सभा कक्ष में बैठक आहुत किया गया है।

सर्व संबंधितों को 14 मई 2023 को दोपहर 12 बजे से कार्यालय कलेक्टर महासमुंद के सभा कक्ष में उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।


अन्य पोस्ट