महासमुन्द

शराब की महाघोटालों पर फंस पड़ी है भूपेश सरकार-डॉ. चोपड़ा
13-May-2023 3:13 PM
शराब की महाघोटालों पर फंस  पड़ी है भूपेश सरकार-डॉ. चोपड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 मई।
पूर्व विधायक एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा ने सारंगढ़ के धरना प्रदर्शन में महासमुंद से मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होकर प्रदर्शन को संबोधित किया। 

इस दौरान डॉ. चोपड़ा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उच्च पद पर आसीन कांग्रेस के नेताओं द्वारा 2 हजार करोड़ रुपए का शराब घोटाला कर अपनी जेब भर रहे हंै। इसमें शराब सप्लाई से लेकर बिकवाने तक का काम प्रदेश के मुखिया आबकारी विभाग के साथ करते हैं। इसका पूरा ठेका अनवर ढेबर को सौंपा गया था। कांग्रेस के सभी नेता विधायक से लेकर के मुख्यमंत्री तक इस शराब के महा घोटालों के दलदल में फंसे पड़े हंै।

डॉ. चोपड़ा ने कहा है कि घोषणा पत्र में कांग्रेस पार्टी ने गंगाजल हाथ में रखकर कसम खाते हुए प्रदेश में शराबबंदी का वादा किया था,  लेकिन किसी को इन सब से कोई मतलब ही नहीं है। यह भ्रष्टाचार,कमीशनखोरी की सरकार है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने सीएम का पुतला भी जलाया। 
 


अन्य पोस्ट