महासमुन्द

बिजली की लचर व्यवस्था, आप ने बिजली दफ्तर घेरा
13-May-2023 3:12 PM
 बिजली की लचर व्यवस्था,  आप ने बिजली दफ्तर घेरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 मई।
महासमुंद जिले में विद्युत सप्लाई की लचर व्यवस्था एवं लापरवाही को लेकर आम आदमी के कार्यकर्ताओं ने कल जिला कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान मौके पर उपस्थित अधिकारी अशोक नायक से लोकसभा अध्यक्ष संतोष चन्द्राकर ने सवाल-जवाब भी किया।

जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने आरोप लगाते हुए कहा कि थोड़े से हवा पानी में शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है। 
बिजली ऑफिस फोन लगाने पर न कर्मचारी फोन उठाता है और न अधिकारी। शहर के किसी भी ट्रांसफार्मर मे सर्किट नहीं है। सभी जगह खुले तार लटक रहे हैं। यही हाल गांवों का है। जिसकी परिणीति यह हुआ कि ग्राम बम्हनी के किसान ईश्वर यादव की दुधारू गाय तालाब के पानी में करंट आने से मर गईं। इसका मुआवजा आज 6 माह बीत जाने के बाद भी किसान को नहीं मिला है।

प्रदेश सह सचिव अभिषेक जैन का कहना था कि विद्युत विभाग घरों में मीटर रीडिंग लेने के बाद बिल पटाने के अंतिम तारीख से एक दिन पहले जानबूझ कर बिजली के बिल को ऑनलाइन करती है। जिसके कारण लोंगो को बेवजह का सरचार्ज भरना पड़ता है और विभाग के खाते में मुफ्त में लाखों रुपया जमा हो जाता है। आप ने मौखिक चेतावनी देते इन समस्याओं का तत्काल निराकरण करने को कहा है, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। 

घेराव में भूपेन्द्र चन्द्राकर, अभिषेक जैन, संतोष चन्द्राकर, संजय यादव, खिरोद पटेल, सकील खान, सेवाराम साहू, कादिर चौहान, राकेश झाबक, रामदयाल पटेल, विकास कुमार, मुकेश कुर्रे, पूनाराम निषाद, राजेश यादव, रामदास निषाद, मुनुदाऊ सागर, मधु यादव आदि आम आदमी पार्टी कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट