महासमुन्द

संसदीय सचिव द्वारिकाधीश ने किया सीसी रोड व सामुदायिक भवन का भूमिपूजन
13-May-2023 2:57 PM
संसदीय सचिव द्वारिकाधीश ने किया सीसी रोड व सामुदायिक भवन का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 13 मई।
कोमाखान क्षेत्र के सबसे अंतिम छोर में बसे ग्राम खट्टी में विकास कार्यों को गति देने के लिए खल्लारी विधायक संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने सीसी रोड निर्माण व सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया 

संसदीय सचिव यादव के ग्राम आगमन पर ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ आतिशी स्वागत किया। मंचीय कार्यक्रम में श्री यादव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भूपेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं को ग्रामीणों को बताया। युवाओं और बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया व किसान व कृषि मजदूर को भूपेश सरकार के द्वारा चलाये जा रहे महती योजनाओं के बारे में बताया व खल्लारी विधानसभा में  अंतिम क्षोर में बसे गांव के सम्पूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध और संकल्पित बताया। जिस पर ग्रामीणों और मातृशक्ति ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद द्वारीकाधीश यादव जिंदाबाद के नारों से सभा गूंज उठा।

गाँव के वरिष्ठजनों ने मंच में कहा कि बीते वर्षों में भाजपा शासनकाल में राज्य के अंतिम छोर में गांव  बसे होने के कारण विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहा है, लेकिन जब से कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से सभी प्रकार की सुविधाएं मिल रही है, जिसके लिए हम सभी ग्रामवासी खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के सार्थक पहल और प्रयास के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हैं और कांग्रेस पार्टी के रीति नीति से प्रभावित होकर सरपंच व पंचायत के पदाधिकारी व ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किये। जिस पर यादव जी ने उनका पुष्प गुच्छ व फूलमाला से स्वागत कर पार्टी में प्रवेश कराया।

इस अवसर पर संतोष पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, बागबाहरा शहर अध्यक्ष, किशोर चतुर्वेदी, प्रदीप यादव, हरिशंकर यादव, तूफान दीवान, रोशन तारक, शिवचरण कुर्रे, रमेश साहू, पोखन महानन्द, मेघनाथ यादव, नेमीचंद साहू, हीरालाल, देवसिंग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व ग्रामवासी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट