महासमुन्द

महिला पहलवानों के समर्थन में महिला कांग्रेस का कैंडल मार्च
12-May-2023 8:59 PM
महिला पहलवानों के समर्थन में महिला कांग्रेस का कैंडल मार्च

महासमुंद, 12 मई। दिल्ली के जंतर मंतर में धरने पर बैठी महिला पहलवानों के साथ हो रहे अत्याचार एवं अन्याय के खिलाफ  महिला पहलवानों के समर्थन में शहर जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष अन्नु चंद्राकर के नेतृत्व में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कैंडल मार्च में शामिल महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने केंद्र की भाजपा सरकार एवं दिल्ली पुलिस के हठधर्मिता एवं अकर्मण्यता पर रोष प्रकट करते हुए महिला पहलवानों के साथ न्याय की मांग की है। उक्त अवसर पर नगरपालिका के अध्यक्ष राशि महिलांग, प्रदेश श्रम आयोग की सदस्य लक्ष्मी देवांगन, तारा चंद्राकर, लता कैलाश चंद्राकर, माया पाण्डे, निरंजना चंद्राकर, कविता तिवारी, सती चंद्राकर, आरती महंती, नसरीन बेगम, लीना कंवल, यास्मीन, भारती, स्वेता, शहनाज सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं। 


अन्य पोस्ट