महासमुन्द

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, राशि जमा नहीं करने पर राशन दुकान संचालकों की संपत्ति होगी कुर्क
12-May-2023 3:23 PM
 खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, राशि जमा नहीं करने पर राशन दुकान संचालकों की संपत्ति होगी कुर्क

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 मई।
जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत संचालित उचित मूल्य की दुकानों का सितम्बर 2022 के बचत खाद्यान्न का सत्यापन कराये जाने पर 12 दुकानों में खाद्यान्न की कमी पायी गयी। कलेक्टर के निर्देश पर सत्यापन में कम पाये गये खाद्यान्न की वसूली की जा रही है। वर्तमान में 3 दुकान संचालकों द्वारा शत-प्रतिशत खाद्यान्न तथा 2 संचालकों द्वारा आंशिक खाद्यान्न जमा किया जा चुका है। शेष 7 दुकान संचालकों द्वारा खाद्यान्न जमा नहीं किये जाने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के निर्देश पर छग भू-राजस्व संहिता 1969 की धारा 146 के अधीन आरआरसी जारी कर खाद्यान्न की वसूली की कार्रवाई की जा रही है। 

खाद्य अधिकारी ने बताया कि तत्संबंध में न्यायालय तहसीलदार सरायपाली द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति तोरेसिंहा के विक्रेता सिरीष बरिहा से उचित मूल्य की दुकान जटाकन्हर में खाद्यान्न की कमी की राशि 2लाख 30 हजार 485रुपए एवं उचित मूल्य की दुकान अन्तरला में खाद्यान्न की कमी की रा शि 2लाख 22 हजार 267 रुपए, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति केना के पूर्व विक्रेता दिलीप कुमार साहू से उचित मूल्य की अनुविभागीय दुकान खैरझिटकी में खाद्यान्न की कमी की राशि 1लाख 85 हजार 608 रुपए, उचित मूल्य की दुकान केना में खाद्यान्न की कमी की राशि 2लाख 35 हजार 065 रुपए, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बेलमुण्डी के पूर्व विक्रेता वेणुधर प्रधान से उचित मूल्य की दुकान सलडीह में खाद्यान्न की कमी की राशि 3 लाख 69 हजार 124 रुपए, उचित मूल्य की दुकान कोदोगुड़ा में खाद्यान्न की कमी की राशि 4 लाख 51 हजार 161 रुपए की वसूली के लिये आरआरसी जारी कर 7 दिवस में राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है।

इसी प्रकार न्यायालय तहसीलदार बसना द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बसना के समिति प्रबंधक तथा समिति के वसूल की जावेगी। विक्रेता नरेन्द्र यादव को उचित मूल्य की दुकान कुड़ेकेल में खाद्यान्न की कमी की राशि 4 लाख 91 हजार 470 रुपए की वसूली के लिये आरआरसी जारी कर 7 दिवस में राशि जमा कराने का निर्देश दिया गया है। उपरोक्तानुसार व्यक्तियों द्वारा समयावधि में वसूली योग्य राशि जमा नहीं किये जाने पर नियमानुसार चल-अचल संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की जावेगी। 

अधिकारी राजस्व, अनुविभाग बसना द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बसना द्वारा संचालित उचित मूल्य की दुकान बसना क्रमांक 1 तथा ग्राम पंचायत सुखापाली द्वारा संचालित उचित मूल्य की दुकान सुखापाली के सत्यापन में कम पाये गये खाद्यान्न के लिये रिकव्हरी आदेश जारी कर खाद्यान्न की आंशिक वसूली की गयी तथा दुकान संचालकों को नोटिस जारी कर शेष खाद्यान्न तत्काल जमा करने का निर्देश दिया गया है। इन दुकान संचालकों द्वारा समयावधि में शेष खाद्यान्न जमा नहीं किये जाने पर उनके विरूद्ध भी आरआरसी जारी कर खाद्यान्न की राशि दमा कराई जावेगी। 

 


अन्य पोस्ट