महासमुन्द
भेंट मुलाकात: संसदीय सचिव ने सुनीं समस्याएं
12-May-2023 2:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,12 मई। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत शहर के वार्ड नं 15 में पहुंचकर व्यापारियों व नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण किया। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने यहां मूलभुत सुविधाएं मुहैया कराने हरसंभव पहल करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर एल्डरमेन जावेद चौहान, चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष शंभू साहू, कमल प्रजापति, तुलसी साहू, गोपी पाटकर, मेहूल सूचक, आवेज खान, हाजी याकूब चौहान, हाजी अमीर अली आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे