महासमुन्द
महासमुंद, 9 मई। पूर्व विधायक डॉ.विमल चोपड़ा एवं सरपंच संघ के अध्यक्ष रूपलाल पटेल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उमेश डडसेना, लखन टंडन,भूषण मारकडेण्य के मार्गदर्शन, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल महामंत्री देवेन्द्र राय के संयोजकत्व व भाजपा नेता सतीश मारकण्डे के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के रीति-नीति से प्रभावित होकर ग्राम पचरी के दर्जन भर अनुसूचित जाति के युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर उसके विस्तार का संकल्प लिया।
गांव के रंगमंच में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सिध्दांतों एवं कार्यों के बारे में डॉ.विमल चोपड़ा ने विस्तृत जानकारी दी एवं आह्वान किया कि युवा भाजपा से जुडं़े। डॉ.चोपड़ा के उद्बोधन एवं प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर भाजपा का दुपट्टा ओढक़र भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस कार्यक्रम के दौरान कमल जोशी, अजय मन्नाडे, अजीत लहरे, राजा लहरे, झांसी लहरे, भुपेन्द्र डोरा ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया।