महासमुन्द

सिरपुर-बांसकुड़ा में कमार जनजाति के लोगों से मिले राज्यपाल की बातचीत
09-May-2023 3:12 PM
सिरपुर-बांसकुड़ा में कमार जनजाति के लोगों से मिले राज्यपाल की बातचीत

 छत्तीसगढ़ और ओडिशा रिश्ता भाई-भाई

का संस्कृति व संस्कार भी मिलते जुलते

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता       

महासमुंद,9 मई। आज राज्यपाल बिश्व भूषण हरिचन्दन महासमुंद जिले के ग्राम सिरपुर, बांसकुड़ा में कमार जनजाति की बिहान समूह की महिलाओं और हितग्राहियों से मिले उनसे बातचीत की। उनकी समस्यायें सुनी। महिलाओं समूह द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया। समूह की महिलाओं की बनायी गयी बांस से और विभिन्न सामग्री की तारीफ की। कुछ समूह की महिलाओं ने राज्यपाल से उडिय़ा भाषा में बातचीत की। राज्यपाल बिश्व भूषण हरिचन्दन ने परिसर में कदम का पौधा रोपा।     राज्यपाल बिश्व भूषण हरिचन्दन ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा का रिश्ता भाई-भाई जैसा है। बोली-भाषा अलग होने के बाबजूद संस्कृति, संस्कार भी मिलते जुलते है। राज्यपाल ने कहा, आज आपसे मेल-मुलाकात और बातचीत करने आया हूँ। आपकी जो समस्या है उन्हें कलेक्टर को लिख कर दें। बड़ी  समस्यायें मुझे भेजें। समस्या का समाधान होगा। समूह की महिलाओं ने राज्यपाल को बांस बनी और विभिन्न सामग्रियों की टोकरी सौंपी।

राज्यपाल ने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत जरूरतमंदों पाँच दिव्यांगों को समाज कल्याण की और से  ट्राइसिकलएकृषि विभाग की तरफ से दो किसानों को स्प्रे तीन किसान को बीज मिनीकिट और मत्स्य विभाग की मौंगरी योजना के में दो हितग्राहियों को आइस बॉक्स और मछली जाल सौंपा। इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास की और से सुपोषण किट वितरित की।  कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने राज्यपाल और अतिथियों का स्वागत किया और सिरपुर के साथ ही जिले की जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि स्थानीय निवासियों एवं आदिवासी महिलाओं को बांस कला के साथ-साथ महिलाओं की अभिरुचि और स्थानीय बाजार माँग के अनुसार अन्य कला में प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाया जा रहा है। राज्यपाल के सचिव अमृत खलको ने भी महासमुंद के बारे में बताया। आभार सीईओ जिला पंचायत एस आलोक ने किया। राज्यपाल, राजभवन रायपुर से सुबह 10 बजे सडक़ मार्ग से प्रस्थान कर 11:15 बजे सिरपुर ग्राम बांसकुड़ा पहुँचें थे।


अन्य पोस्ट