महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 मई। महासमुंद बजरंग दल के जिला मंत्री अखिलेश लुनिया ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बजरंग दल में बैन लगाना बच्चों का खेल नहीं है।
मालूम हो कि कर्नाटक में हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र में बजरंग दल और पीएएफएआई पर बैन करने की बात कही है। अखिलेश ने लिखा है कि कांग्रेस इससे पहले जान ले कि बजरंग दल पार्टी सन् 2011-12 में मनमोहन सिंह सरकार के समय से है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी बजरंग दल पर बैन लगाने की कोशिश की थी। प्रमुख सलाहकार के एम नारायणन ने गृह मंत्रालय से रिपोर्ट मंगाई थी और उस रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने सोनिया जी को बजरंग दल में बैन लगाने से मना किया था।
उन्होंने कहा है कि बजरंग दल शुद्ध रूप से हिंदू सनातन धर्म और राष्ट्र हित में काम करने वाला धार्मिक संगठन है, जो विश्व स्तरीय संगठन विहिप के मार्गदर्शन और नियमों के अनुसार काम करता है। कांग्रेस ने इस पर कई बार बैन लगाया है और जब-जब इस पर से बैन हटा है, संघ एक बडी महाशक्ति के रूप में उभरा है। आज आरएसएस की शक्ति को पुरा विश्व जानता है। इसलिए किसी संगठन शक्ति और धार्मिक,देशभक्त संगठन को बैन करने की सोचना महापाप है।
महासमुंद में बजरंग दल ने कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का शव यात्रा निकाल बरोंडा चौक महासमुंद में दहन किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप अखिलेश लुनिया जिला सुरक्षा प्रमुख,छवि सिन्हा जिला मीडिया प्रभारी, गुड्डा सिन्हा गौ रक्षा प्रमुखस गौ रक्षा प्रमुख सुमन सेन्द्रे,जिला सहमंत्री विक्की चंद्राकर,नगर मंत्री हिमांशु तिवारी,प्रचार प्रमुख प्रमोद साहू, राजा तारक, दुर्गेश विश्वकर्मा, योगेंद्र साहू, हिमांशू यादव, सीनू धीवर, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, तिलक ध्रुव, सुजल कंडरा, लोको सूर्यवंशी, शंकर साहू, गंगाधर निर्मलकर, हिमांशु यादव, समीर यादव, खोमन तारक, तिलक, जैकी यादव, दीपक सारथी, देवेंद्र साहू,किशन सावन,दीपक पटेल,राहुल सागर, शुभम यादव,ललित यादव,छोटू कुमार,भुनेश्वर कुमार,छोटू कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।