महासमुन्द

दूसरे ट्रासंफार्मर से अंतरला गांव की बिजली जुड़ी
02-May-2023 2:50 PM
दूसरे ट्रासंफार्मर से अंतरला गांव की बिजली जुड़ी

महासमुंद, 2 मई। सरायपाली के ग्राम पंचायत अंतरला में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण दूसरे ट्रासंफार्मर से गांव की बिजली जोड़ दी है। अब बोर चालू हुआ है और लोगों को पीने के लिए पानीकी व्यवस्था सुलभ हो रही है। हालांकि खराब ट्रांसफार्मर को ठीक नहीं किया जा सका है। यहां के ग्रामीण ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद बोर बंद होने से डबरी का पानी पीने मजबूर थे। गांव में ब्लैक आउट की स्थिति थी। लेकिन कल शाम खराब ट्रांसफार्मर को सुधारने के बजाय गांव की बिजली को अन्य ट्रांसफार्मर से जोड़ लिया गया है। अंतरला में ग्रामीणों ने 5 दिनों पहले ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत बिजली विभाग से की थी। विभाग ने दूसरे ट्रांसफ ार्मर से बिजली जोड़ दिया। गांव में अभी भी एक फेस बंद है। लेकिन एक फेस लाइन चालू रहने से पीने के लिए पानी मिल रहा है।


अन्य पोस्ट