महासमुन्द
ठेकेदारों की समस्याओं पर चर्चा, मजबूती से संघर्ष करने पर जोर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 मई। महासमुंद जिला कान्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन रविवार को कोडार रेस्टहाउस में हुआ। सम्मेलन में जिले के सभी पदाधिकारी ठेकेदार सम्मिलित हुए। इस दौरान ठेकेदारों की समस्याओं के संदर्भ में चर्चा की गई। साथ ही आगामी गतिविधियों के संदर्भ में चर्चा कर रूपरेखा भी तैयार गई। अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर ने ठेकेदारों को संबोधित करते हुए मजबूती से संघर्ष करने की बात कही।
जिलाध्यक्ष धर्मेंन्द सिंह ठाकुर ने ठेकेदारों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में महासमुंद जिला एसोसियशन आप सबके सहयोग से सबसे ज्यादा मजबूत यूनियन है और ये हमारे सभी ठेकेदार बंधुओं के सहयोग से संभव हुआ है। हम हमेशा ठेकेदारों की समस्याओं को मजबूती से रख कर समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करते हैं और हमें सफलता भी मिली है। जिन समस्याओं में हमें सफलता मिली, उसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं और जो समस्या बचे हैं, उसके लिए हम मजबूती से संघर्ष करेंगे।
उक्त कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष रामस्नेही जायसवाल, राजेश जैन, ईश्वर सिन्हा, सराईपाली के उपवेजा ने संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रकाश जैन, गौरव चन्द्राकर,रितेश चन्द्राकर,संदीप दीवान, निखिल चन्द्राकर, तारकेश्वर कोशरिया, गौरव चन्द्राकर, नीलांबर, मुखविन्दर सिंह, जमुना, जितेन्द साहू, देवसिंग, नियाज गोरी, प्रवीण खन्ना, गौरव तोमर, सुरेश सेन, मोनू खैरानी, हर्षित चन्द्राकर,योगेश चन्द्राकर, बंटी पींचा, देवैन्द प्रधान, विनोद प्रधान, लोकेश, सूरज सोनी, अंकित,अभिषेक,थामस चन्द्राकर, मुकेशकांत, गुलाब राजपुरोहित, विकास जैन, सुनील अग्रवाल, पारस जैन, सुरेन्द्र जायसवाल, तनवीर दानी, चेनप्रीत, राजेश सिन्हा, राजेश शुक्ला, बालकृष्ण, शेखर, फिरोज खान, वलि मोहम्मद, नीलांबर पटेल,तुसार,सोनाधर,आकाश, धनेश, हरिविन्दर, पूनम, नरेश, मनीष पुष्कर चन्द्राकर, अविनाश चन्द्राकर, तेजन, गिरजा, गिरीश गंडेचा,संदीप जांगड़े, इकबाल चौहान आदि अन्य ठेकेदार उपस्थित थे।