महासमुन्द
गुड्डे की बारात गुडिय़ा के घर आई, शादी के बाद टिकावन भी अक्षय तृतीया पर बच्चों ने की पुतरा पुतरी की शादी
23-Apr-2023 2:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 अप्रैल। अक्षय तृतीया का पर्व शनिवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। सुबह किसानों ने गांव में इष्ट देवी-देवता, ठाकुर देवता की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। खेतों में धान बोए, महुवा, चना व रोटी चढ़ाकर पूजा अर्चना की और बाद में पुतरा-पुतरी की शादी हुई। गुड्डे की बारात गुडिय़ा के घर आई तो सभी बड़े बारात परघनी में भिड़ गए। बढिय़ा टिकावन भी हुआ। इसके बाद विदाई के दौरान दोनों को तालाब में विसर्जित किया गया। गुड्डे गुडिय़े की शादी में महिलाओं ने जोर-शोर से हिस्सा लिया। कहा जाता है कि अक्षय तृतीया को ही भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। इस दिन दिए गए दान से मिलने वाला पुण्य कभी समाप्त नहीं होता।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे

