महासमुन्द
परशुराम जयंती पर 23 को भव्य शोभायात्रा
21-Apr-2023 3:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,21 अप्रैल। सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव के अवसर पर महासमुंद नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शोभायात्रा 23 अप्रैल को शाम पांच बजे ब्रह्म निवास आश्रम रोड से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से गुजरेगी। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की जीवंत झांकी,ढोल, धुमाल, विप्रजनों के द्वारा स्वस्ति वाचन, शंखनाद आदि की तैयारी में विप्रजन जुटे हुए हैं।
साथ ही साथ शोभायात्रा के बाद सिटी स्पोट्र्स क्लब में सामूहिक भोज प्रसादी व भजन का आयोजन किया गया है। सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों द्वारा समस्त विप्रजनों से आयोजन में सहभागिता की अपील की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे