महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 20 अप्रैल। संसदीय सचिव व विधायक द्वारिकाधीश यादव के कर कमलों से जनसंपर्क राशि के चेक का वितरण संपन्न हुआ।
ज्ञात हो कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर द्वारकाधीश यादव सर्वाधिक मतों से चुनकर आये तथा राज्य के भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार ने उनकी कार्यप्रणाली को देखते हुए उन्हें संसदीय सचिव का महत्वपूर्ण दायित्व भी सौंपा और तब से लेकर आज पर्यंत तक खल्लारी विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास लगातार जारी है।
इसी क्रम में संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव के कर कमलों से विभिन्न समितियों को जनसंपर्क राशि का वितरण किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से खल्लारी युवा समिति के वरुण यादव युवा खल्लारी समिति ग्राम कर्मा पटपर के तुलसीराम बरीहा, ग्राम कमरौद ग्राम समिति के श्याम लाल पटेल तथा ग्राम कमरौद ग्राम समिति के संतराम भारती को संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव के कर कमलों से जनसंपर्क की राशि दी गई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे हुए जनप्रतिनिधि गण ग्रामीण जन तथा कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।