महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 अप्रैल। मार्च महीने में तेंदूपत्ता सीजन शुरू होने के साथ-साथ जिले के ग्रामीण तथा समितयिों के सदस्य बूटा कटाई में जुट गए हैं ताकि अगली बार उच्च गुणवत्ता वाली तेंदूपत्तों का संग्रहण संभव हो सके। आगामी महीने मई के प्रथम सप्ताह से संग्राहकों का परिवार तेंदूपत्ता तोड़ाई शुरू कर देगा। वर्तमान में तेंदूपत्ता संग्रहण की स्थिति अच्छी बताते हुए लघु वनोपज संघ ने संग्रहण के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए अच्छी आवक की संभावना व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी अन्य जिलों की तुलना में महासमुंद में सर्वाधिक संग्रहण का लक्ष्य रखा जाएगा।
मालूम हो कि लघु वनोपज संघ के शुद्ध आय का 70 प्रतिशत तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस के रूप में वितरित कर दिया जाता है। लिहाजा जिले के तेंदूपत्ता तोडऩे वाले श्रमिक भी पूरे मनोयोग से तेन्दूपत्ता संग्रहण के लिए तैयार हैं। प्रशासन की ओर से संग्राहकों के परिवार को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लभांवित किया जाता है।
इनमें शहीद महेन्द्र कर्मा तेन्दूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजनातर्गत प्रारंभ तिथि 05 आस्त 2020 से दिसम्बर 2022 तक 580 हितग्राहियों को 8 करोड़ 93 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा अनुदान योजनांतर्गत योजना प्रारंभ तिथि 01 अप्रैल 2020 से जनवरी 2023 तक 306 हितग्राहियों को 37 लाख 72 हजार रुपए का भुगतान किया गया है।
लघु वनोपज संघ ने वर्तमान में तेंदूपत्ता संग्रहण की स्थिति अच्छी बताते हुए कहा कि संग्रहण के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए अच्छी आवक की संभावना व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी अन्य जिलों की तुलना में सर्वाधिक संग्रहण का लक्ष्य रखा जाएगा। लघु वनोपज संघ की शुद्ध आय का 70 प्रतिशत संग्राहकों को बोनस के रूप में वितरित कर दिया जाता है।