महासमुन्द
कहा-मुझे वित्तीय पावर नहीं, फिर कैसे 10 लाख खर्च किया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 अप्रैल। बेलसोढ़ा पंचाायत की उपसरपंच हुलसी चंद्राकर ने सरपंच भामिनी चंद्राकर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कल पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सरपंच के भ्रष्टाचार की शिकायत पर कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए थे। लेकिन जांच अधिकारियों ने सरपंच से मिलीभगत करके उल्टा शिकायतकर्ता को ही 10 लाख रुपए रिकवरी का रिपोर्ट तैयार किया है। इनका कहना है कि उपसरपंच को वित्तीय पावर नहीं होता फिर भी इस तरह का रिपोर्ट जांच अधिकारियों ने तैयार किया है। इस रिपोर्ट को कोर्ट में चैलेंज करते हुए सरपंच के खिलाफ मानहानि का दावा पेश किया जाएगा।
उन्होंने कहा-मैं ग्राम पंचायत बेलसोंढ़ा की उप सरपंच हुलसी चंद्राकर हूं। मैंने सरपंच भामिनी चन्द्राकर के विरुद्ध ग्रामीणों साथ मिलकर एक शिकायत पत्र जिला कलेक्टर महासमुंद को 20 दिसंबर 2022 को पेश की थी। जिस पर जांच आदेश जारी हुआ और जनपद पंचायत महासमुंद के अधिकारियों की टीम गठित हुई।
इस जांच दल में चंद्रिका प्रसाद चन्द्राकर सहायक आंतरण लेेखा परी.क रारोपण अधिकारी, एम. आर. ध्रुव, दिलिप मनहरे था कुलदीप साठी शामिल हैं।
सभी जांच अधिकारी 8 फरवरी 2023 को ग्राम पंचायत भवन पहुंचे। जांच दल के सूचना उपरांत भी सरपंच भामिनी चंद्राकर पंचायत नहीं पहुंची। शिकायत के सभी 10 बिंदुओं पर जांच शुरू हुई। जाांच उपरांत अधिकारियों ने शिकायतकर्ता के खिलाफ ही शासकीय राशि 10 लाख 81 हजार, 518 रुपए का गबन लिखकर अनुविभागी अधिकारी को सौंप दिया है।
हुलसी ने कहा-उपसरपंच को पंचायत केे पैसे खर्च करने तथा हस्ताक्षर करने का पावन नहीं है। ग्राम पंचायत का सारा कार्य एजेंंसी अधिकारी स्वयं सरपंच हंै और उन्हीं के हस्ताक्षर से तमाम कामों का भुगतान हुआ है। पंचायत से एजेंसियों को दिये गये सारे चेक में सचिव और सरपंच के हस्ताक्षर हैं।
इनका आरोप है कि जनपद से भेज गए अफसरों चंद्रिका प्रसाद चन्द्राकर एवं उनके साथियोंने सरपंच सचिव से मिलीभगत कर करके उपसरपंच (मुझे) जबरन फंसाया है। जांच बिंदुओं में सरपंच द्वारा कोरोना काल में अपने रिश्तेदार के नाम पर क्वारंटीन सेंटर का चौकीदारी लिखकर 5 हजार रुपए नगद भुगतान और साल 2020 के कोरोना काल में शिक्षण व्यवस्था हेतु मार्च से जून तक लगातार किराया टेंट, दरी, टेबल अनेक समान का 24 हजार रुपए खर्च की जांच नहीं की गई है। जिस साल और महीने में राशि खर्च की गई है, उस वक्त देश में कोरोना महामारी का प्रकोप था और स्कूलें बंद थीं।
जांच रिपोर्ट स्पष्ट बयां कर रही है कि सरपंच के साथ मिलीभगत हुआ है। इसका उच्च स्तरीय जांच करने के लिये मुख्यमंत्री, कलेक्टर से मांग करते हुए उच्च न्यायालय में मानहानि का दावा पेश किया जाएगा।
मामले की जांच रिटायर जज से किया जाए, ऐसे भ्रष्ट अधिकारी जनपद में बैठे हैं, , उसको मैं हाईकोर्ट में चुनौती दूंगी, बाकि ऐसे भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारी किसी निर्दोष जनप्रतिनिधि को बदनाम न कर सके, इसलिए उसके ऊपर भविष्य में मानहानि का दावा भी करूंगी।