महासमुन्द

धर्म बदल चुके आदिवासियों को आरक्षण देना बंद हो...
18-Apr-2023 3:17 PM
धर्म बदल चुके आदिवासियों को आरक्षण देना बंद हो...

डीलिस्टिंग कानून लागू करने की मांग को ले निकाली रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18 अप्रैल।
राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर के बाहर एकत्र हुए महासमुंद में निवासरत जनजाति समुदाय के लोगों ने पारंपरिक नाच, वाद्य यंत्रों और तीर कमान के साथ रायपुर पहुंचकर एक ही मांग की कि धर्म बदल चुके आदिवासियों को आरक्षण देना बंद हो। धर्म परिवर्तन करने वालों को अनुसूचित जनजाति वर्ग कैटेगरी से बाहर किया जाए। आदिवासियों ने हाथों में तख्तियों में लिखा था- डीलिस्टिंग कानून लागू करना होगा।

मालूम हो कि राजधानी रायपुर में रविवार को जनजाति समाज डीलिस्टिंग की मांग को लेकर सडक़ पर उतरे आदिवासी समुदाय के साथ महासमुंद के सैकड़ों आदिवासी भी महारैली में शामिल हुए।
इस महारैली में जनजाति सुरक्षा मंच महासमुंद के संयोजक चंद्रशेखर नाग, सहसंयोजक चेतन ठाकुर, चंद्रशेखर ध्रुव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि पिछले वर्ष मई माह में जिला स्तरीय डीलिस्टिंग कार्यक्रम को जिस प्रकार से सगा जनों का सहयोग मिला था, ठीक उसी प्रकार प्रांत स्तरीय से महारैली में महासमुंद जिले के सगा जनों ने बढ़-चढक़र भाग लिया है।

गौरतलब है कि संविधान के आर्टिकल 341 में शेड्यूल कास्ट एससी को परिभाषित किया गया है कि दूसरे धर्म अपनाए जाने पर उसे एससी कैटेगरी से बाहर करने का प्रावधान है। लेकिन आर्टिकल 342 में अनुसूचित जनजाति को परिभाषित किया गया है कि दूसरा धर्म अपनाने पर एसटी कैटेगरी से बाहर करने का प्रावधान नहीं है।


अन्य पोस्ट