महासमुन्द

धूमधाम से निकली निशान यात्रा
18-Apr-2023 3:05 PM
धूमधाम से निकली निशान यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 18 अप्रैल।
श्री देवसर परिवार पिथौरा द्वारा आयोजित निशान यात्रा मंगलवार सुबह पिथौरा के मुख्य हनुमान मंदिर से अग्रसेन भवन तक निकाल कर धूमधाम से स्वागत किया गया। यात्रा में नगर के अग्रबन्धुओं के अलावा भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी।

मंगलवार की प्रात: निकाली गई निशान यात्रा में अग्रवाल समाज की महिलाएं ध्वज थामे यात्रा में चल रही थी पीछे माता देवसर वाली की वाहन चल रही थी। जिसके सामने ध्वज फहराते महिलाएं चल रही थी। यात्रा के सामने अग्र बंधु डीजे की धुन पर नाचते झूमते चल रहे थे। आज अग्रसेन भवन में पहले चुनरी उत्सव होगा। इसके बाद गजरा उत्सव और माताजी का अलौकिक श्रृंगार होगा। श्रृंगार के पश्चात मेहंदी उत्सव, आयोजित किया गया है। दोपहर छप्पन भोग लगाया जाएगा। इसके बाद अपरान्ह 3 बजे से माता का दरबार सजेगा और मंगल पाठ होगा।

कार्यक्रम में देवसर परिवार पिथौरा के नरेश अग्रवाल, सुरेश बंसल, सुभाष अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, विजय बंसल, शैलेन्द्र अग्रवाल, अनिल बंसल एवं सुमित अग्रवाल सहित अनेक सदस्य यात्रा में शामिल थे।


अन्य पोस्ट