महासमुन्द
छात्रों-पालकों को बताया कौन सा विषय रहेगा उपयुक्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16 अप्रैल। नगर के स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुन्द में कक्षा 11 वीं मेंं प्रवेश तथा विषय चयन हेतु छात्रों के साथ पालकों का काउंसिलिंग कर बताया गया कि कौन से विषय का चयन करेंं जिससे छात्र आसानी पूर्वक अपना कैरियर बना सके। संस्था में उपलब्ध बायो, मैथ्स एवं कामर्स, विषय लेकर अध्ययन करने से आगे चलकर क्या बन सकते हैं।
इसकी जानकारी विस्तार पूर्वक संस्था के प्राचार्य अमी रूफस के द्वारा दिया गया। साथ ही पालकों एवं छात्रों को प्रोजेक्टर में पी.पी.टी. के माध्यम से कैरियर गाइडेस दिया गया जिसमें सी.ए., सी.एस., डिफेंस, आई.ए.एस., बिजनेस, डाक्टर, इंजीनियर, टीचर, पत्रकार, लाइब्रेरियन आदि बनने की जानकारी दी गई। उपस्थित पालकों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का जवाब प्राचार्य द्वारा दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे, शिवा कोटेश्वरम्मा, मितेश शर्मा, डॉ. शशबीर कौर संधु, रौनक अग्रवाल, हर्ष परमार ़ऋतुराज देवांगन आदि उपस्थित थे। प्रोजेक्टर का संचालन बारी-बारी से रौनक अग्रवाल एवं ऋतुराज देवांगन ने किया। आभार प्रदर्शन प्रमोद कुमार कन्नौजे ने किया।