महासमुन्द
महासमुंद,16 अप्रैल। पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश मीडिया पेनलिस्ट डॉ. विमल चोपड़ा ने पदयात्रा कर रायपुर गये भुजिया कमार आदिवासियों को मुख्यमंत्री द्वारा निराश कर लौटाये जाने पर एवं अप्रत्यक्ष तौर पर भर्ती के नाम पर धमकाए जाने की निंदा करते हुए कहा कि स्थानीय विधायक की उपस्थिति में भी किसी प्रकार की राहत न मिलना यह दर्शाता है कि 25 दिनों से धरनारत जनजातियों से उनका कोई लगाव नहीं है। डा. चोपड़ा ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा को कि 10 लोगों की नियुक्ति दी जाती है,को एक प्रकार का फरेब कहा है। जबकि कलेक्टर पिछले 10 पदों के साथ 10 अतिरिक्त पदों की भर्ती की घोषणा करते रहे। उन्होंने कहा है कि आरक्षण के नाम पर भर्तियों को रोकने वाली सरकार की 10 लोगों की नियुक्ति समझ से परे है। यदि आरक्षण का पेच हैं, तो 10 लोगों की स्थाई भर्ती कैसे हो रही है? अन्य जिलों में लगातार कमान भुंिजया की भर्ती की गई है। केवल महासमुंद व गरियाबंद में इस पर रोक क्यों?