महासमुन्द
महासमुंद, 15 अप्रैल। भाजपा शहर मण्डल महासमुंद द्वारा 14 अप्रैल को भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर माल्यार्पण के बाद समरसता दिवस मनाया गया। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्थानीय वार्ड क्रमांक 7 नयापारा और अंबेडकर चौक स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करके मिष्ठान वितरण किया। भाजपा के वक्ताओं ने राष्ट्रहित और सामाजिक समानता के लिए जीवन भर संघर्ष करने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर के अमूल्य योगदान का स्मरण किया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रहास चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि संदीप दीवान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू, भाजपा शहर मंडल महामंत्री एम आर विश्वनाथन, प्रकाश शर्मा, पार्षद देवीचंद राठी, जिला मीडिया प्रभारी गोपाल वर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुभ्रा शर्मा, विष्णु चंद्राकर, पार्वती साहू, उत्तरा प्रहरे, महेंद्र सिका, सीता डोंडेकर, मुन्ना साहू, सुनीता साहू, नूतन कुर्रे, फगवा पटेल, महेश चौहान आदि उपस्थित थे।