महासमुन्द

कांग्रेसियों ने मनाई अंबेडकर जयंती
15-Apr-2023 2:27 PM
कांग्रेसियों ने मनाई अंबेडकर जयंती

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 15 अप्रैल। प्रदेश एवं जिला कांग्रेस के निर्देश और द्वारकाधीश यादव संसदीय सचिव एवं विधायक के मार्गदर्शन में 14 अप्रैल को विधायक कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण का मासिक बैठक रखा गया था, जिसमें संगठन के सक्रियता में तेजी लाकर भूपेश बघेल सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को गांव-गांव हर एक व्यक्ति तक पहुंचाने संकल्प लिया गया।

भारत के संविधान निर्माण के प्रमुख शिल्पकार भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जयंती मना कर उनके तैल्यचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया एवं श्रद्धांजलि दिया विचार गोष्ठी का आयोजन भी हुअ।  विचार गोष्ठी में छग शासन कृषक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि निषाद, एल्डरमेन विष्णु महानंद, खल्लारी कांग्रेस जोन प्रभारी देवनाथ साहु, भारत जोड़ो राष्ट्रीय पदयात्री रामेश्वर चक्रधारी, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष ललित नारंग, अभिषेक चंद्राकर, जिला कांग्रेस महामंत्री फुलसिंग ध्रुव, सचिव राजेश सोनी, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चंदूलाल साहू ,सोसायटी अध्यक्ष जयंतीलाल चंद्राकर ,राजू चंद्राकर मछुआ कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष जानकी निषाद, पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव उमेश साहू, अधिवक्ता भक्तराम मांझी ,वरिष्ठ कांग्रेसी उत्तम शर्मा, बंसीलाल चंद्राकर, सालिक चक्रधारी आदि ने अपने विचार व्यक्त किया।

डॉ. बाबा साहब आंबेडकर को लोकप्रिय महान कानूनविद, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक बताया। उन्होंने दलित आंदोलन को प्रेरित किया और सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। उनके मेहनत से ही भारतीय संविधान विश्व के सर्वोत्तम संविधान के गिनती में आता है। वे भारत माता के सच्चे सपूत है और स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि मंत्री थे।

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख से गौठान अध्यक्ष केवल यादव, राजीव गांधी युवा मितान क्लब के अध्यक्ष व पदाधिकारी नोखेलाल ध्रुव, घनाराम निर्मलकर, खेमराज साहू, कुंजलाल निर्मलकर, कुंज लाल निषाद, गुमान चक्रधारी आदि काफी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट