महासमुन्द

बिन सडक़ का गांव चपिया इस बार मतदान नहीं करेगा, ग्रामीणों ने लिया फैसला
15-Apr-2023 2:26 PM
बिन सडक़ का गांव चपिया इस बार मतदान नहीं करेगा, ग्रामीणों ने लिया फैसला

बरसात में गांव में एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाती, छात्रों को स्कूल जाने में परेशानी होती है

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 15अप्रैल। महासमुंद जिले के बसना ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत रूपापाली के आश्रित ग्राम चपिया में आजादी के 75 बरस बाद भी पक्की सडक़ नहीं है। इस गांव में रहनेवालों ने एकसाथ बैठकर यह कठोर फैसला लिया है कि कठोर फैसला लिया है कि जब तक गांव में पक्की सडक़ नहीं, तब तक सरकार को वोट नहीं।

गांव चपिया ग्राम पंचायत रूपापाली से महज डेढ़ किमी दूरी पर स्थित है और यहां आदिवासी परिवार की बाहुलता है। ग्राम चपिया तक पहुंचने के लिए अभी तक पक्की सडक़ नहीं बना है। गांव में आने-जाने के लिए समान्य रास्ता है, जो बरसात की दिनों में दसदस में बदल जाती है। इससे आवागमन के लिए लोगों को काफी तकलीफ  होती है।

इस विषय को लेकर ग्रामीण पूर्व विधायक रूपकुमारी से लेकर वर्तमान विधायक एवं कलेक्टर को आवेदन दे चुके हैं, परंतु अब तक शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर कोई पहल नहीं की गई है। बीते गुरुवार गांव में एक बैठक हुई जिसमें ग्रामीणों ने इस बार कठोर फैसला लिया है कि जब तक गांव में पक्की सडक़ नहीं, तब तक सरकार को वोट नहीं।

ग्राम प्रमुख कदम सिदार का कहना है- हम मतदान किसलिए देते हैं? सडक़, पुल,पुलिया,स्वास्थ्य शिक्षा खातिर न? हमारे गांव मेंं तो सडक़ ही नहीं है। बरसात के मौसम में गांव में किसी को अस्पताल ले जाने हेतु एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाती। गांव से भंवरपुर में जाकर पढऩे वाले छात्रों को स्कूल जाने में परेशानी होती है। हमारी बात कोई नहीं सुनता। लिहाजा यह फैसला लिया गया है कि हम इस बार विधानसभा चुनाव में मतदान नहीं करेंगे।

इस बैठक में गजानंद कश्यप पंच, दाऊलाल सिदार, पुरूषोत्तम सिदार, गयालाल सिदार, बालेश्वर भोई, परखित साहू,बुंदराय चौधरी,गोपाल पारेश्वर,मालिक राम, बाहदुल पारेश्वर, लखेसिंह चौहान, सेतलाल विश्वकर्मा, निलसाय साहू, खेलसिंह कश्यप, दौचरण चौहान एवं महिलाओं में फूलबाई सिदार, गंगाबाई चौहान, वर्मा बाई सिदार, अमरबाई कश्यप, टीबाई सिदार, भंमा साहू, सरई सिदार, निंद्रा बाई सिदार, अमरीका सिदार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट