महासमुन्द
नपा उपाध्यक्ष ने सीसी रोड निर्माण का किया भूमिपूजन
14-Apr-2023 3:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,14 अप्रैल। नयापारा वार्ड क्रमांक 7 संतोषी मंदिर के पास एक लाख पार्षद निधि से कांक्रीटीकरण सडक़ निर्माण कार्य का नगर पालिका उपाध्यक्ष व सभापति कृष्ण कुमार चंद्राकर ने पार्षद मीना वर्मा की मौजूदगी में भूमि पूजन किया। नयापारा वार्ड क्रमांक 7 में निवासरत लोगों की मांग पर पार्षद निधि से कांक्रीटीकरण सडक़ निर्माण कार्य का भूमि पूजन उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्राकर के अतिथि में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पार्षद मीना वर्मा, राहुल चंद्राकर, रिंकू चंद्राकर,एल्डरमेन सुनील चंद्राकर,खिलावन बघेल, विजय साहू, महेन्द्र सिक्का, गोपाल वर्मा, राधा औंसर, कुमारी पटेल, सुनीति पटेल, शिवकुमारी औंसर, सतरूपा औंसर सहित वार्डवासी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे