महासमुन्द

जल जीवन मिशन की बैठक
12-Apr-2023 3:53 PM
जल जीवन मिशन की बैठक

महासमुंद,12 अप्रैल। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक कल कलेक्टर कार्यालय के महानदी कक्ष में सम्पन्न हुई। जिसमें जल जीवन मिशन के कार्यो की समीक्षा एवं विभिन्न एजेण्डा पर चर्चा हुई। बैठक में जल जीवन मिशन की दो रेट्रोफिटिंग, 10 सिंगल विलेज, 18 स्टील स्ट्रक्चर और एक डायरेक्ट पंपिंग योजनाओं के लिए ऑनलाइन आमंत्रित निविदाओं में प्राप्त हुई न्यूनतम निविदा दरों पर चर्चा एवं अनुमोदन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ एस आलोक सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट